4 मई से चालु होगा लोक-डाउन 3.0 जानिये क्या है रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन। जानिए कितना खतरनाक है, आपका जिला?
सरकार ने लॉक डाउन 2 सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है। अब 17 मई तक लॉक-डाउन रहेगा। तीसरे चरण का लॉक-डाउन 4 मई से शुरू होगा। गृह मंत्रालय ने इसको ले कर आदेश जारी किया है और पूरे देश को 3 जोन में बाटा गया है।
GREEN जोन में 319 जिले है। ORANGE जोन में 284 जिले है। RED जोन में 130 जिले है।
RED ZONE: रेड जोन में लोक डाउन जारी रहेगा। रेड जोन में जो कन्टेनमेंट जोन नहीं है वहाँ पर कुछ छूट दी जाएगी।
रेड जोन क्या क्या बंद रहेगा?
रेड जोन में प्लेन, ट्रैन, ऑटो रिक्शा, मेट्रो, बस, बंद रहेंगे। सैलून, पार्लर, स्पा,भी बंद रहेंगे। इसके अलावा मॉल, होटल, रैली परदर्शन पर भी रोक लगी रहेगी।
रेड जोन में क्या क्या खुला है?
रेड जोन में फैक्ट्रीया खुल सकेंगी लेकिन शर्तो के साथ। कॉल सेंटर और E -कॉमर्स में सिर्फ जरुरी सामान की डिलीवरी हो पायेगी। प्राइवेट ऑफिस में 33% लोगो के साथ आप काम कर पाएंगे। गांव में दुकाने सुरु हो पायेगी।
रेड जोन के नियम:
-पहले से ज्यादा सख्ती होगी।
-घर घर निगरानी होगी।
-कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाई जाएगी।
आरोग्य सेतु ऐप डाउन लोड करना जरुरी होगा।
-ऑटो रिक्शा टैक्सी, कैब, बस,नहीं चलेगी .
-कार में ड्राइवर के अलावा 2 लोग ही बैठ सकेंगे।
-बाइक पर एक सख्स को इज़ाज़त मिलेगी।
-प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के ऑफिस खुलेंगे।
-ग्रामीण इलाको में सभी दुकाने खुल पायेगी। खेती का काम कर सकेंगे।
ORANGE ZONE: ऑरेंज जोन वो है जंहा पर बीते कुछ दिनों से केस नहीं आये है लेकिन पहले आये थे। वहाँ पर कुछ छूट दी जायेगी।
ऑरेंज जोन में क्या खुलेगा?
जो अनुमति रेड जोन में मिली है,वो तो मिलेगी ही साथ में निजी कार में दो पैसेंजर और ड्राइवर बैठ सकेंगे।
-बाइक पर 2 लोगो को अनुमति मिलेगी।
GREEN ZONE: ग्रीन जोन वो है जंहा पर या तो केसेस सामने ही नहीं आये है, अब तक या बीते 28 या 21 दिन में कोई नया केस नहीं आया है।यहाँ पर ज्यादा छूट दी गयी है।
ग्रीन जोन में क्या खुलेगा?
-50% सीट के क्षमता के साथ बसे भी चलेगी।
-तीनो जोन में सार्वजनीक जगहों पर मास्क पहना जरुरी होगा।
-कही भी 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे।
-शादीयो में 50 से ज्यादा लोग नहीं आएंगे।
-सार्वजनीक जगहों पर थूकने की पाबंदी होगी।
-शराब, पान की दुकाने 2 गज़ की दूरी के साथ खुलेगी।
माल्स में शराब की दुकानी नहीं खुलेंगी।
लोकडाउन में हर जगह ट्रैन,प्लेन,बंद रहेगी। स्कूल, कॉलेज,धार्मिक संसथान बंद रहेंगे।
सिनेमा हॉल बंद रहेंगे। मॉल ये सब चीज़े लॉक डाउन 3.0 के दौरान बंद रहेगी।
.