इम्युनिटी को कैसे मजबूत करे ??
जब हमारी इम्युनिटी मजबूत होगी हमारी बीमारियों से लड़ने की क्षमता अधिक होगी तो हमें बीमारीयाँ कम से कम होगी। हम जल्दी जल्दी बीमार नहीं होंगे। इस तरह हम अपनी रोग प्रतीरोधक क्षमता को बढ़ाकर बीमारियों से बच सकते है। फिर चाहे कितनी भी बड़ी बीमारी हो हमें इफ्फेक्ट नहीं कर पायेगी। हम सुरक्षित रहेंगे।
बहुत सी ऐसी चीजे है जिन्हे अपने खाने में शामिल करके हम अपनी रोग प्रतीरोधक क्षमता को बढ़ा सकते है।
इम्युनिट बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ:
1. गिलोय(GILOY);
गिलोय एक मह्रत्वपूर्ण आयुर्वेदिक हर्ब है। गिलोय बहुत सी दवाईया बनाने के काम आती है। गिलोय में बहुत सी औषधीय गुण पाए जाते है इसलिए इसे अमृता के नाम से भी माना जाता है। ये हमारे इम्यून सिस्टम मजबूत बनाती है, गिलोय का रोजाना सेवन जरूर करे।
2. लहसुन(GARLIC):
लहसुन Anacin नामक एक कंपाउंड से भरपूर होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से संक्रमण से दूर रहने की क्षमता बढ़ जाती है। आप लहसुन को अपने दैनिक भोजन का हिस्सा बना सकते है। इसका कच्चा सेवन करना ज्यादा लाभ दायक होता है।
3. अदरक(GINGER):
अदरक में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्त्व होते है। अदरक को अपने दैनिक भोजन में जरूर शामिल करे।
4 हल्दी(TURMERIC):
हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-सेप्टिक, एंटी-फंगल वाले कई सारे ऐसे औषधीय गुण पाए जाते है। इन् सभी गुणों के वजह सी हल्दी हमे कई बीमारियों से बचा सकती है। रोजाना हल्दी का सेवन करने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
5. अनार(POMEGRANATE):
अनार के दानो में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है जो हमे बीमारियों से बचाता है।
6.आवला(GOOSEBERRY:
आवला में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसे कई प्रकार खाया जा सकता है। रोज सुबह आंवले का रस और शहद मिला कर के पीये यह सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। आप रोज एक कच्चे आंवले का सेवन भी कर सकते है।