क्या कोरोना लम्बे समय तक हमारे साथ रहने वाला है??
भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 23 अप्रैल 2020 तक 21 हज़ार के पार पहुंच गया है भारत में इसके 21 ,393 मरीज हो चुके है। दिल्ली में 20,156 महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 5,600 हो चुके है, मुंबई में अकेले 3,050 से ज्यादा मरीज है। तमिलनाडु में 1596 मरीज हो चुके है। गुजरात में 2,272 मरीज है। तेलंगाना में 945 तक मरीज अब तक हो चुके है। उत्तराखंड में 46 मरीज है। बिहार में 126 मरीज है। राजस्थान में 1,890 कुल मरीज है।
अमेरिका में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 8,48,555 तक पहुंच गया है। अब तक अमेरिका में 47,654 लोगो की मौत हो चुकी है। स्पेन में मरीजों की संख्या 2,08,389 और अब तक 21,717 लोगो की जान जा चुकी है।
मरने वालो के आंकड़ों में इटली तीसरे नंबर पर है, इटली में अब तक मरीजों की संख्या 1,87,327 हो गयी है, इटली में अब तक 25085 लोग मर चुके है।
फ्रांस में कुल मरीज 159877 है, 21,340 लोगो की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन 1,33,495 मरीजों की संख्या पहुंच चुकी है,अब तक 18100 लोगो की मौत हो चुकी है।
भारत में लॉकडाउन के बाद भी मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है, कुल मरीज 21,393 हो चुके है और भारत में मरने वालो की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक 681 लोगो की मौत हो चुकी है।
WHO ने COVID19 को लेकर बड़ी चेतावनी दी है।
WHO के सबसे बड़े महानिदेशक Dr. Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा है की "कोरोना लम्बे समय तक हमारे साथ रहेगा। ये सबसे बड़ी चेतावनी है। WHO के सबसे बड़े अधिकारी का कहना है, की अधिकतर देश कोरोना के शुरुआती चरण में। जिन देशो में कोरोना पहले फैला वंहा मरीज लगातार बढ़ रहे है। कोरोना काल में कोई गलती मत कीजिए। कोरोना के खिलाफ अभी लड़ाई लम्बी है, कोरोना हमारे साथ लम्बे समय तक रहने वाला है।"
WHO की ये चेतावनी सबके लिए बहुत बड़ी चिंता की बात है।