चीन का कोरोना वायरस ''
चीन में कोरोना वायरस एक जानलेवा महामारी बन चुकी है।
चीन में इस वायरस से अब तक 1367 लोगो की मौत हो चुकी है। करीब 64000 लोग इस बीमारी की चपेट में है। चीन से अब ये बीमारी पूरी दुनिया में फ़ैल चुकी है। भारत में भी केरल में एक लड़की में ये वायरस मिला है। इस बीमारी के 82 मामले दुनिया के 24 देशो में मिल चुके है।
चीन के टूरिस्ट स्पॉट्स को बंद कर दिया गया है।
एयरपोर्ट पर लोगो को चैक किया जा जा रहा है, उन्हें थर्मल चेक से गुजारा जा रहा है।
WHO ने गुरुवार के दिन कोरोना वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया गया है ताकि इस बीमारी से निपटने के लिए अंतराष्टीय स्तर पर समन्वय बिठाया जा सके।
चीन के वुहान शहर से पुरे चीन में, फिर पूरी दुनिया में आ चुकी ये बीमारी जिसका खतरा अब पूरी दुनिया पर है।
चीन के साथ साथ जापान, अमेरिका, नेपाल, सिंगापूर के बाद अब ये वायरस भारत में भी आ चूका है। भारत में मुंबई और केरल में इस बीमारी के केस मिले है।
कोरोना वायरस क्या है ??
कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से फैला है। बताया जा रहा है की कोरोना वायरस जानवरो से इंसानो में आया है। कुछ लोगों का केहना है की चमगादड़ से ये वायरस निकला है। चीन के वैज्ञानिको का मानना है की ये वायरस साँप और चमगादड़ से निकला है जो चीन के लोग खाते है। इससे पहले भी कई वायरस निकले है जैसे इबोला(EVD) और स्वाइन फलू(Swine Influenza) जैसे वायरस।
WHO के अनुसार इस वायरस को जल्दी ही रोकना पड़ेगा।
वायरस के लक्षण ''
इस वायरस के शुरुवाती लक्षण जैसे जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में परेशानी, बुखार जैसे लक्षण देखे जाते है। इसके बाद ये लक्षण नीमोनीया में बदल जाते है, किडनी और फेफड़ो में गंभीर इन्फेक्सशन हो जाता है।
अभी तक इसके इलाज के कोई दवा नहीं बन पायी है आयुर्वेद और होमेओपेथी में इसका इलाज बताया जा रहा है।
कोरोना से बचाव के उपाय '
.अपने हाथ बार बार धोये।
.जब भी घर से निकले मास्क पहनकर निकले।
.खांसते वक़्त मुँह को ढके।
.जिसको जुखाम या फ्लू हो उससे दूरी बनाकर रखे।
.मॉस खाने से बचे।